फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने चुनाव सेल का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल ने विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव सेल का गठन किया गया है। इसका नोडल अधिकारी एसपी अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद और प्रभारी सीओ डा. रविशंकर को बनाया गया है। शुक्रवार को एसएसपी ने चुनाव सेल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसएसपी ने चुनाव सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों को कार्यों को जानकारी देकर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। जनपद के क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कराने और चुनाव संबंधी कार्यों का मास्टर रजिस्टर जल्द तैयार करने को कहा। इस रजिस्टर में जनपद में तैनात सभी पुलिसकर्मियों का पूरा ब्यौरा होगा। एसएसपी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी के मद्देनजर आवश्यकता के अनुसार सिविल पुलिस, होमगार्ड, पीएसी, अर्धसैनिक बल की व्यवस्था करें। अराजक तत्वों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। चुनाव शांतिपूर्ण कराने को क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों का सहयोग ले। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएं। इस दौरान नोडल अधिकारी एसपी अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद और चुनाव सेल प्रभारी डा. रविशंकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें