एसएसपी ने तीन कार्यालयों का उद्घाटन किया
जानसठ। एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना परिसर में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक समेत तीन नए कार्यालयों का उद्घाटन किया।
शुक्रवार को कोतवाली परिसर में एसएसपी द्वारा नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय सहित तीन कार्यालयों का उद्घाटन किया। एसएसपी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से बने इन कार्यालय से कोतवाली में अधिक लोगों के बैठने की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंश की नीति अपना रखी है। यदि कही भी कोई नशे का सामान अनाधिकृृृत रूप से बेचता है, तो उसकी सूचना तुरंत ही थाने में दें। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, एसडीएम कुलदीप मीणा, सीओ शकील अहमद, एसआई चंद्रसेन सैनी मौजूद रहे।