मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी स्थित केशव किड्स किंगडम प्ले स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण बनकर सुंदर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या आयुषि और अध्यापिका शशी चौधरी ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कार दिया। प्रस्तुति देने वालों बच्चों में अनुश्री, अनमोल, तनविका, आदित्य, काशवी, मयंक, आयुष, लीजा और दीपाली शामिल रहीं।