गांव में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
भोपा। गांव रहमतपुर में ग्राम प्रधान के पति रुस्तम सिंह ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गली मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। उन्होंने ने ग्रामीणों से कहा कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें और अपने घरों में ही रहें। साथ ही गांव में वह खुद की सफाई पर भी ध्यान दें। लॉकडाउन का पालन नहीं करने तथा सामान ओवररेट बेचने वालों पर पुलिस का डंडा चला। कई दुकानें भी बंद कराई गईं। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की कुछ दुकानदार लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं और साथ ही सामान भी ओवररेट बेच रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। तुरंत ही उनकी दुकानें बंद करा दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा की लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों तथा ओवररेट सामान बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।