भोकरहेड़ी में नगर पंचायत कर्मी कस्बे को सैनिटाइज करते हुए।
- फोटो : KHATAULI
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में गलियों को मशीनों द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इस दौरान नगरवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और आसपास साफ सफाई पर जोर देते हुए जड़ी बूटियों द्वारा तैयार काढ़े का इस्तमाल किए जाने और जीवन को सुरक्षित रखने का आह्वान किया गया। भोकरहेड़ी नगर पंचायत कार्यालय परिसर से कोरोना बीमारी से बचाव करने वाली टीम को चेयरमैन सरला देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिशासी अभियंता एसके गौतम ने काली मिर्च, लौंग, अदरक, दाल चीनी आदि सहित आयुर्वेद जड़ी बूटियों का काढ़ा बनाकर इस्तेमाल कर मानव जीवन को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।