फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
नगर के डीएवी इंटर कालेज में खिलाडी को मशाल देकर शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते डीएम? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम सीबी सिंह बोले, खेलों से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय 73 वीं जनपद बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को खेलों में अधिक संख्या में सहभागिता करनी चाहिए। खेलो से शरीर और मस्तिष्क दोनो स्वस्थ रहते हैं।
डीएम सीबी सिंह एवं डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भव्यता दी। डीएम ने प्रतियोगिता के लिए एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की। डीएवी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कुसुम लता ने डीएम को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन

इसके बाद 800 मीटर सीनियर बालकों की दौड़ हुई। इसमें प्रथम रोहित गोस्वामी, द्वितीय साबिर और तृतीय तौहीद को डीएम ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 800 मीटर सीनियर बालिका में प्रथम स्थान आयुषी चौहान, दूसरा स्थान रिया और तीसरा स्थान लक्ष्मी ने प्राप्त किया। 800 मीटर जूनियर बालक में उवेश, हर्ष बालियान और अर्जुन ने क्रमश: स्थान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त पाया। 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में अन्नु प्रथम, वर्षा दूसरे और रीतू तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या शैलेंद्र त्यागी, डॉ राहुल कुशवाहा, अरुण कुमार, प्रदीप लाल, राजीव कुमार, वाकर हुसैन, गया प्रसाआद प्रजापति, अक्षय कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, वरुण मलिक, दीपक बालियान, समीर, विपिन त्यागी, विनीत, नीरज आदि मौजूद रहे। संचालन अरुण कुमार और भारत भूषण अरोरा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें