फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा - भाजपा की नीतियों से आगे बढ़ रहे खेल और खिलाड़ी : भूपेंद्र चौधरी

Mon, 16 Oct 2023 12:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भोपा मे प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट करते डॉ निर्वाल व  मंत्री कपिल देव अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। खेलों के क्षेत्र में भी सरकार गंभीर है। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों का शतक लगाया है। भाजपा की नीतियों के दम पर खेल और खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

भोपा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल के आवास पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डॉ. वीरपाल निर्वाल ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के विश्वकप में भारतीय टीम की जीत गौरव बढ़ाने वाली है। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, यशपाल पंवार, प्रदीप निर्वाल, डॉ. वीरपाल सहरावत, बृजवीर सिंह, मनोज कुमार, विजय राठी, वैभव त्यागी, प्रधान तरुण धीमान, कुणाल वालिया, महिपाल राठी, प्रदीप निर्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें