मुजफ्फरनगर। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी। यह पहल उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सुलह समझौते के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय के लंबित मामलों का समाधान करना है। जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर में यह अदालत लगेगी। ब्यूरो