फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों को बिहार लेकर जाएगा स्पेशल एंबुलेंस वाहन

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाऊस पर शवों का पोस्टमार्टम कराती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सभी छह प्रवासी मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद स्पेशल एंबुलेंस वाहनों से पुलिस सुरक्षा में बिहार स्थित उनके घरों तक भेजा जाएगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सभी छह प्रवासी मजदूरों के शवों का दिन में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद सभी शवों को स्पेशल एंबुलेंस वाहनों के माध्यम से बिहार प्रांत में स्थित जनपद में उनके घरों तक भेजा जाएगा। इस दौरान जनपद पुलिस की भी एक टीम एंबुलेंस के साथ जाएगी और शव उनके घर तक पहुंचाकर ही जनपद में वापसी करेगी। सीएम योगी ने हादसे में मरे श्रमिकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। रोहाना चेकपोस्ट के निकट बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। इसमें जिस स्तर पर जिसकी भी लापरवाही उजागर होगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हादसे में मरे व घायल हुए मजदूरों शासन स्तर से आर्थिक सहायता भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। - संजय कुमार, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें