फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों ने सिर मुंडाकर सीएए का विरोध किया

विज्ञापन
अहिल्याबाई चौक पर सीएए,एनपीआर के विरोध में सिर मुडाकर प्रदर्शन करते सपा कार्याकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सपाइयों ने सिर मुंडाकर सीएए का विरोध किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएए और एनपीए के विरोध में सपा के तीन कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडाकर विरोध किया। सपा नेताओं ने जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले की निंदा की।
सपा कार्यकर्ता सीएए के विरोध में अहिल्याबाई चौक पर एकत्र हुए। यहां पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं ने सीएए के विरोध में अपना मुंडन कराया। सिर मुंडाने वालों में महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, शाहजेब एवं उमर खान शामिल रहे। सपा नगराध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा नेता अमरनाथ पाल, वाजिद सभासद ने भाजपा पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। शमशेर मलिक, टीटू पाल और रमन ने कहा कि जेएनयू की घटना बहुत ही दुखद है। इस अवसर पर शलभ गुप्ता, उमर खान ने विचार रखे। चांद खान, जनार्धन विश्वकर्मा, मेहराज सैफी, सलीम अंसारी, इंतजार, आशू प्रजापति, शकील, सलीम, शुभम पाल, आसिफ आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें