फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में जनपद में सर्वाधिक सीटे जीतेगी सपा : रामकिशन

विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतेगी सपा: रामकिशन
विज्ञापन

देवबंद। मोहल्ला सैनी सराय में सपा की बैठक में जिला पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि सहारनपुर जनपद में पार्टी जिला पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़कर अधिक से अधिक सीटें जीतेगी। कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी समेत अन्य वर्गों के लोग भुखमरी के कगार पर हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। इसलिए जनता ने अबकी बार भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। नवाब सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने निजीकरण करके देश के युवा वर्ग को सरकारी नौकरी से वंचित कर दिया। अध्यक्षता वीरेंद्र यादव व संचालन डा. संदीप सैनी ने किया। इस मौके पर रवि कश्यप, मुकेश सैनी, केहर सिंह सैनी, अमन सैनी, अरुण सैनी, नौशाद अली, देशराज सैनी, विशाल सैनी, सौरभ सैनी, अर्जुन सैनी, रवि सैनी, विकास सैनी व सोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें