- प्रदेश सरकार पर बीमारियाें के नियंत्रण में विफलता का आरोप लगाया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने और इस समय बुखार के रूप में चल रही बीमारी पर नियंत्रण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गरीब जनता का न तो उपचार हो पा रहा है और न ही किसी प्रकार की जांच हो पा रही है।
सपा कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में प्रकाश चौक होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन करने हुए राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि जिले में बुखार महामारी के रूप में फैल रहा है। आम आदमी को सरकारी अस्पतालों में उपचार नहीं मिल पा रहा है। निजी चिकित्सकों के यहां भी मारामारी है। सरकार की सभी व्यवस्थाएं विफल हो चुकी हैं। गन्ना पेराई का नया सत्र प्रारंभ हो चुका है। सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य घोषित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी, राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, साजिद हसन, गौरव जैन, धर्मेंद्र सिंह नीटू, अमलेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम, शमशेर मलिक, रोहन त्यागी, पवन बंसल, सुरेश प्रजापति, वसी अंसारी, हाजी इमरान सिद्दीकी, बालमुकुंद, ओमपाल सिंह, सत्यदेव शर्मा, सतबीर त्यागी, अकरम खान, इस्तखार चौधरी, इमरोज, इकबाल अहमद, यशपाल सिंह, इकराम प्रधान, रमेश चंद शर्मा, हारून अली सिद्दीकी, हाजी गुफरान तेवड़ा, पवन पाल आदि मौजूद रहे।