जानसठ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर कृषि कानून के खिलाफ किसानों को जागरूक करने के लिए गांव तालड़ा में घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा नेता अब्दुल्लाह कुरैशी ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों का प्रचार-प्रसार कर इनसे होने वाले नुकसान से गांव-गांव जाकर किसानों को अवगत कराया जा रहा है। जिस तरह दिल्ली की सीमाओं को कटीले तारों और नुकीले सरियों से सड़कों को बंद किया हुआ है, इससे यह साफ होता है कि भाजपा सरकार किसान हित में यह कानून नहीं लाई है, बल्कि उद्योगपतियों के हाथों रोटी को बंधक बनवाना चाहती है। देश का किसान परेशान हाल है और दिल्ली में बैठी सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। सैकड़ों किसानों की इस आंदोलन में जान गई है। समाजवादी पार्टी किसानों की इस लड़ाई में हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। अध्यक्षता सपा नेता हारून खान ने की। ताज मोहम्मद, सचिन पाल, हाजी नफीस, हाजी यामीन, पापिन पाल, युवा सपा नेता जावेद फरीदी, नौशाद ठेकेदार, फुरक़ान अंसारी, शाहवेज खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।