फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के धरने को सपा ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बार संघ ने तीसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल कर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सपा ने भी धरने को समर्थन दिया। सपा के प्रदेश सचिव चौधरी गोल्डी अहलावत ने कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि इंसाफ मिलने तक विरोध जारी रहेगा। धरने पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, बार संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल, सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व बार संघ अध्यक्ष जावेद हुमायूं, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, अरुण गर्ग, पूर्व सचिव ज्ञानचंद सैनी, पूर्व सचिव यशवंत सिंह कांबोज, सोनी गुर्जर, पूर्व सचिव अजादार हुसैन जैदी, संजीव चौधरी, दीपेश गुप्ता, प्रवेज जैदी, दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, हिलाल मेहंदी, चांदबीर सैनी, सोनू सैनी, योगेश भेटवाल, विनय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें