फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी बूथ और सेक्टर की निगरानी

Wed, 21 Aug 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के लिए सपा ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा के जोन, बूथ और सेक्टर में निगरानी की जिम्मेदारी सौंप दी है। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व मिला है, वह अपने क्षेत्र के आमजन के बीच जाएं। विधानसभा के प्रत्येक गांव व बूथ तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ और सेक्टर क्षेत्र में पहुंचकर सपा नेता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। जातिगत समीकरण, पीडीए को सम्मान एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से बैठक आयोजित करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
सपा प्रदेश सचिव नौशाद अली, तहसीन मंसूरी, विनय पाल, असद पाशा, यशपाल सिंह, सोमपाल सिंह भाटी, सुरेश पाल प्रजापति, रोहन त्यागी, विकिल गोल्डी, साजिद हसन, कपिल मलिक, सतीश गुर्जर, कुंवर विश्वास, टीटू पाल रमन, अब्दुल्ला क़ुरैशी, सलीम मलिक, सत्यदेव शर्मा, डॉ. अविनाश कपिल, इमलाक प्रधान,पंकज सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान डॉ. इसरार अल्वी, हुसैन राणा, नवेद रंगरेज और नदीम राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें