फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एसपी सिटी ने सुनीं समस्याएं, दो शिकायतों का कराया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन और नई मंडी कोतवाली में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना समाधान दिवस में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत शहर कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे दो फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया और कोतवाली का निरीक्षण भी किया। एसपी सिटी ने शहर कोतवाली में दर्ज अपराधों की समीक्षा भी की।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने राजस्व कर्मचारियों को जमीन के मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली के सभी कार्यालय का निरीक्षण किया। परिसर में खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली। अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार करने और महिला संबंधी शिकायत का तुरंत समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार शिकायतें आईं
खतौली। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित चार शिकायतें आईं। उनके निस्तारण के कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने आदेश दिए गए।
विज्ञापन


दो शिकायत आईं
छपार। समाधान दिवस में सीओ सदर यतेंद्र नागर और नायब तहसीलदार राजीव त्यागी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। भूमि संबंधी आए दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लेखपालों को निर्देश दिए। इस दौरान लेखपाल सियानंद, नवीन गौतम, मोहम्मद अहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें