फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सोरम की चौपाल को मिलेगा भव्य और प्राचीन स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक करोड़ रुपये की लागत से हो रहा चौपाल का कायाकल्प
विज्ञापन

- ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोद्धार के विशेषज्ञ अंसार बंधुओं का लिया जा रहा अ




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। सर्व खाप पंचायत के मुख्यालय सोरम की चौपाल के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। विशेषज्ञों की मदद से चौपाल को भव्य और उसका वास्तविक प्राचीन रूप दिया जा रहा है। एक करोड़ की लागत से चौपाल का कायाकल्प हो रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पिछले साल अपनी विधायक निधि से चौपाल के लिए एक करोड़ की राशि दी थी। चौपाल के जीर्णोद्धार के कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था डूडा को दी गई है। डूडा ने चौपाल के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डूडा पीओ सतीश गौतम ने बताया कि चौपाल को उसके वास्तविक रूप में लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही चौपाल को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोद्धार के विशेषज्ञ लखनऊ के अंसार बंधुओं का सहयोग लिया जा रहा है। चौपाल को उसका पुराना स्वरूप देना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। चौपाल में लगातार कार्य चल रहा है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।


चौपाल में पुस्तकालय भी बनेगा

सोरम की चौपाल में पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। इस पुस्तकालय में इतिहास से जुड़ी किताबों को संजोया जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए भी पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन




एतिहासिकता को बनाए रखेंगे

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का कहना है कि सोरम की चौपाल की हालत को देखकर काफी समय से चिंतित थे। हमने यह संकल्प लिया है कि इस एतिहासिक ईमारत का जीर्णोद्धार करने के साथ इसे इसका प्राचीन और वास्तविक रूप दिया जाए। इस समय युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें