फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिहार से बेटे का शव लाकर किया सुपुर्द ए खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। बिहार के सकरी थाना क्षेत्र में कपड़े की फेरी करने वाले खतौली निवासी युवक की ईटों से कूचकर हत्या करने के बाद परिजनों ने शव खतौली लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मूल रूप से शहर कोतवाली के गांव सुजडू के रहने वाले मेहराज ने कई साल पहले कस्बे की शराफत कालोनी में मकान बना लिया था। वह यहां पर परिवार के साथ रहता है। मेहराज का 17 वर्षीय बेटा शाहरुख अपने भाइयों व बहनोई के साथ बिहार राज्य के सकरी थाना क्षेत्र में कंबल व कपड़ों की फेरी का काम करता था। शनिवार को वह घर पर नाश्ता कर काम पर चला गया। जब देर सायं तक वापस नही लौटा तो उसकी तलाश की गई। वहीं पर एक इलाके में उसका शव मिला। शाहरूख के सिर पर ईंटों से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने सकरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था। रविवार शाम को शाहरुख का शव परिजन खतौली स्थित घर लेकर आए। उसकी हत्या का कारण अभी पता नही चल पाया है। परिजनों ने बताया कि वह अपने भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें