फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कभी खिली धूप तो कभी बरसे बादल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट पर गिरा विशालकाय पेड। संवाद
विज्ञापन
- दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को कभी धूप खिली तो कभी बारिश हुई। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बारिश के बाद शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह आसमान साफ रहा। दोपहर बाद एकाएक आसमान में बादल छाए गए और बारिश शुरू हुई। जिले में 3.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। तेज हवा भी चली। कुछ देर बारिश के बाद तेज धूप खिली और उमसभरी गर्मी हुई। बार-बार बदल रहे मौसम से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेज हवा से गिर गया बरगद का पेड़
तेज हवा और बारिश के दौरान कचहरी परिसर में करीब 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास यह पेड़ गिरा।



तेजी से मार्ग का निर्माण कराने की मांग

बुड़ीना कलां गांव में बरसात के बाद मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। यहां से लोगों का गुजरना मुश्किल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन मार्ग सबसे पहले पूरा कराना चाहिए। भाकियू नेता धीरज लाटियान ने कहा कि धौलरा बस स्टैंड से गांव तक सड़क बदहाल है। लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।

कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट पर गिरा विशालकाय पेड। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें