संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार राजन छिब्बर ने कहा सैनिक राष्ट्र की पूंजी है। इनका सभी सम्मान करें। सैनिक राष्ट्र धर्म निभाने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देता है।
शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम में स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र कर्नल तेजिंदर पाल त्यागी ने कहा कि जय हिंद का अभिवादन करने से देश के प्रति आत्मीयता बढ़ती है। धर्म को अपने घर परिवार तक सीमित कर राष्ट्र प्रेम भावना को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम की आयोजक प्रवेश दीदी, रोशन अब्बास जैदी, जगपाल ने दया व प्रेम का संदेश देकर भारत को विश्व गुरु बनने के मार्ग को प्रशस्त करने पर बल दिया।
इस अवसर पर डॉ. धर्मपाल त्यागी, विजेंद्र राठी, स्वामी तुरियानंद महाराज, धर्मपाल राठी, राजेंद्र राठी, अशोक कुमार, मांगेराम फौजी, सतेंद्र सिंह, जयप्रकाश, रणवीर, जसवंत, अर्जुन, गौरव, ईश्वर सिंह, राज कुमार, जसवीर, जयचंद, परी, चांदनी, ललिता, अनीता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उदयवीर ने किया।