मीरापुर। पुलिस ने किसान के नलकूप से सोलर प्लेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि घटना कई दिन पहले क्षेत्र के गांव चुड़ियाला, कुतुबपुर के जंगल में किसान को बंधक बनाकर की गई थी। शनिवार को पुलिस ने कुतुबपुर-सोहजनी मार्ग पर चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर पास के ही एक गन्ने के खेत से चोरी की गई सोलर प्लेट व एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। चारों ने अपने नाम बागपत के थाना बलेनी के गांव मवई निवासी राजा, थाना मीरापुर के गांव कुतुबपुर निवासी रमनदीप, बहसूमा थाने के गांव मीरपुर निवासी मोनू और फलावदा निवासी कपिल बताए। पुलिस ने उनका चालान कर दिया है ।