जानसठ में सूर्य ग्रहण होने पर अनिष्ट की आशंका को मंगल गीत गाती महिलाएं।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। सूर्य ग्रहण के अनिष्ट को लेकर आशंकित महिलाओं ने मंगल कामना के गीत गाए और ईष्ट देवी-देवताओं को याद किया।
रविवार को 25 साल बाद सूर्य ग्रहण हुआ। सूर्य ग्रहण होते हुए लोगों ने अपने घर में धूप में एक बड़े बर्तन में साफ पानी भरकर रखा, पानी में सूर्य ग्रहण होते हुए देखा। सूर्य ग्रहण शुरू होते ही मोहल्ले कुछ महिलाएं अपने घर से बाहर आकर पेड़ के नीचे एकत्र हो गई। महिलाओं ने सूर्य ग्रहण से अनिष्ट होने की आशंका को लेकर मंगल कामना के गीत गाए। इस दौरान महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा। सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहे। सूर्य ग्रहण पूरा होने पर ही मंदिरों के कपाट पुजारियों ने खोलें। घरों में गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण में एहतियात बरतने की परिजनों की ओर से हिदायत दी गई थी।