फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्मी व चिलचिलाती धूप से झुलस रही त्वचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी व चिलचिलाती धूप में लोगों की त्वचा झुलस रही है। आरोग्य मेले में भी सबसे अधिक मरीज त्वचा संबंधी शिकायत लेकर पहुंचे है। इस दौरान त्वचा के 505 मरीजों ने परामर्श लिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2350 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन


रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भवः मेले का आयोजन हुआ, जिन पर गांव देहात से पहुंचे मरीजों ने परामर्श लिया। मुख्यमंत्री आरोग्य व आयुष्मान मेले में 2350 मरीज पहुंचे। पीएचसी व सीएचसी पर पहुंचे मरीजों में 930 पुरुष, 825 महिलाएं और 600 बच्चे शामिल रहे।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आरोग्य व आयुष्मान मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। सभी की जांच करने के बाद उन्हें दवाई वितरित की गई। इनमें सबसे ज्यादा 550 बुखार एवं अन्य, 505 मरीज त्वचा और 499 मरीज गैस्ट्रो के पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि गर्मी और धूप तेज होने से त्वचा संबंधी बीमारी अधिक हो रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गर्मी में त्वचा जलने लगती है। एलर्जी और खाज-खुजली के मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि लोगों को सूती व ढीले कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही बुखार के मरीज भी बढ़ रहे है।

शेरपुर पीएचसी पर 42 ने लिया उपचार

पुरकाजी। क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बुखार, एलर्जी, ब्लेड प्रेशर, शुगर, चर्म रोग, आई फ्लू, श्वांस, गर्भवती महिलाएं आदि के 42 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। इस दौरान डॉ. अरुण कर्णवाल, मनोज वर्मा, नीलम देवी, पवन कुमार, हाकिम अली ने अपनी सेवा दी। संवाद
स्वास्थ्य केंद्रों पर 76 मरीजों की जांच

जानसठ। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 76 मरीजों को जांच उपरांत दवाई का वितरण किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांव सिखेड़ा, मीरापुर, रामराज और राजपुर कलां में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. अंजू, डॉ. रुचि नारंग, हेल्थ सुपरवाइजर ब्रजपाल सिंह ने स्वास्थ्य मेले में मरीजों का उपचार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें