721 बच्चों का टीकाकरण हुआ, सीएमओ ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गांव नगला में बच्चों में मीजल्स रूबेला (खसरा) बीमारी से पीड़ित छह मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में टीकाकरण अभियान चलाया।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अन्नू चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में 721 बच्चों का टीकाकरण किया। उन्हमीजल्स रूबेला की बीमारी एक बच्चे से दूसरे बच्चे तक बहुत आसानी से फैलती है। यह रोग सांस की नली, नाक व फेफड़ों को संक्रमणीत करते है। मीजल्स रूबेला के मरीज मिलने की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ महावीर फौजदार ने भी नगला गांव की पीएचसी तथा बुढ़ाना की सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।