कंपनी बाग में कॉम्पक्टर का उद्घाटन करती पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं अन्य। स्रोत-नगर पा
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर शहर के छह कूड़ा डलावघर बंद करा दिए गए। अब कूड़ा खुले में नहीं बल्कि कांपेक्टर में डाला जाएगा। चेयरपर्सन ने शनिवार सुबह मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका यानी कंपनी बाग का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था परखने के साथ ही शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के उद्देश्य से निर्देश जारी किए गए। रजबहा रोड श्मशान घाट के पास, नई मंडी गेट नंबर तीन, भोपा पुल के नीचे, शाकुंतलम आवास विकास सरकुलर रोड और आर्य समाज रोड के दोनों डलावघर सहित छह बड़े कूड़ा डलावघरों को बंद करने का आदेश दिया गया। कूड़ा निस्तारण के लिए पांच नए मोबाइल कांपेक्टर हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, सभासद रितु त्यागी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शौकत अंसारी, अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, अन्नू कुरैशी, नौशाद पहलवान शामिल रहे।