फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश पर संकट के चलते लौटाई पीएम आवास की धनराशि

विज्ञापन
बुढ़ाना में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि वापस करने वाला अजेन्द्र सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सिसौली के युवक ने लौटाई पीएम आवास की धनराशि
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे देश को बचाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। सांसद और विधायकों की निधि रोक दी गई है। सिसौली के युवा अजेंद्र सिंह ने संकट के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से इंकार कर दिया। योजना के तहत किसान अजेंद्र सिंह के खाते में पहली किश्त के पचास हजार रुपये भी आ गए थे। किसान ने कहा कि कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। उसके पास अपना मकान है, अभी वह प्रधानमंत्री आवास योजना के ढाई लाख रुपये लेकर मकान नहीं बनाना चाहते। उसकी मांग है कि उसके हिस्से की धनराशि से सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी पर खर्च करें। किसान ने नगरीय क्षेत्र में रह रहे लोगों से आह्वान किया है कि जिन लोगों को जरूरत नहीं है, वह प्रधानमंत्री आवास योजना से ढाई लाख रुपये न लेकर ऐसे नाजुक मौके पर सरकार की मदद करने का काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें