फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रविवार को भी भाईयों के घर आएगी बहन की राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन पर भाईयों तक बहनों की राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने तैयारी शुरू कर ली है। पर्व से एक दिन पहले रविवार को कार्यालय खोल कर राखियों के लिफाफों की डिलीवरी की जाएगी। विभाग को मुख्यालय से तीन सौ वाटरप्रूफ लिफाफे मिले थे जो बहनों ने खरीद कर अपने भाईयों को राखी रख कर भेज दिए है। अभी तक साढ़े तीन सौ लिफाफे बुक हुए है। चार सौ पंद्रह डिलीवर किए गए है।
विज्ञापन


रक्षा बंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व पर बहनों व भाईयों की सुविधाओं को डाक घर विभाग अधिकारियों ने ध्यान में रखा है। विभागीय अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू की है। डाक घर मुख्यालय ने बहनों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ तीन सौ लिफाफे भेजे थे। जो डाक घर से दस रुपये में दिया जा रहा है। वजन से हिसाब से टिकट लगाए जा रहे है।
जन संपर्क निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर नई मंडी प्रधान घर में 18 पोस्टमैन है। सभी की डयूटी व्यवस्था बनाते हुए लगाई गई है। मुख्यालय ने आदेश दिया है कि रक्षा बंधन पर्व से एक दिन पहले 18 अगस्त को रविवार है लेकिन इस दिन अवकाश नहीं रहेगा। रोजाना की तरह ही कार्यालय खुलेगी लेकिन उस दिन अन्य कार्य नहीं होंगे। मात्र बाहर से आने वाले राखियों के लिफाफों की डिलीवरी की जाएगी। बहनों की सभी राखियां उनके भाईयों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें