फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बहनों ने भाइयों के माथे पर किया मंगल कामना का तिलक

विज्ञापन
बुढ़ाना में भैयादूज के पर्व पर भाई कों तिलक करती हुई बहन । स्रोत संवाद।
विज्ञापन
- बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर दिनभर रहा यात्रियों का जमावड़ा
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। जिलेभर में भैयादूज का पर्व विधि विधान से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर उनकी सुख समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।
भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व भैयादूज खुशियों के साथ मनाया गया। सुबह से ही भाइयों का बहनों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर से लेकर देहात तक पर्व का उल्लास रहा। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर उनके लिए मंगल कामना की। पर्व को लेकर बाजारों में उत्साह दिखाई दिया। मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

- खील-बताशों की जमकर बिक्री
शहर के प्रमुख चौराहो बस अड्डों पर खील बताशों की जमकर बिक्री हुई। बहन के घर खील बताशे देने के रिवाज के चलते बस अड्डों पर भी खील बताशे बेचने वालों की कतारे थी। शहर से लेकर देहात तक सड़कों के किनारे दुकानें लगी रही।
-
बहनों ने रखा व्रत, भाई को खिलाई मिठाई
छपार/मोरना/शाहपुर/सिखेड़ा/। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। देहात क्षेत्र में त्योहार को लेकर खुशियां छाई रही। बहनों ने व्रत रखकर आपस में कहानियां सुनी और खुशी भाईयों का इंतजार किया उनके आने पर तिलक किया।
विज्ञापन


जानसठ में भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया
जानसठ। कस्बे एवं देहात क्षेत्र में भैयादूज का पर्व हर्षोल्लाह से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक करने के साथ मिष्ठान खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की।

बुढ़ाना में भैयादूज के पर्व पर भाई कों तिलक करती हुई बहन । स्रोत संवाद।

बुढ़ाना में भैयादूज के पर्व पर भाई कों तिलक करती हुई बहन । स्रोत संवाद।

बुढ़ाना में भैयादूज के पर्व पर भाई कों तिलक करती हुई बहन । स्रोत संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें