फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बहनों ने तिलक कर जेल में बंद भाइयों को अपराध छोड़ने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भैया दूज पर बहनों ने जेल में बंद अपने भाईयों को तिलक किया। उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की। दोपहर तक जेल में यह कार्यक्रम चला। इस दौरान जेल अधिकारियों ने शासन के आदेश पर बहनों के लिए विशेष व्यवस्था की थी। बहनों ने भाइयों को अपराध छोड़ने का संकल्प दिलाया। शासन ने भैया दूज पर्व पर जेल में बंद बंदियों को तिलक करने को लेकर विशेष प्रबंध करने के आदेश दिए थे। इसी के चलते जेल में टैंट लगाया गया था। वहां रोली, चावल और जलपान की व्यवस्था की गई थी। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया। रविवार सुबह से ही जेल में भाइयों से मिलने के लिए आने वाली बहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चला। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि जेल प्रशासन ने बहनों की सुविधा के लिए व्यवस्था की थी। महिला बंदियों ने भी भाइयों को तिलक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें