बुढ़ाना। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बायावाला पुलिस चौकी के पास सड़क हादसे में घायल बड़ौत निवासी तनु वर्मा की मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई व भाभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बागपत के बड़ौत का रहने वाला विशाल बाइक से अपनी पत्नी दिव्या और बहन तनु को लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। देर शाम बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बायवाला पुलिस चौकी के पास तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। गंभीर अवस्था में तीनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि मेरठ निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान तनु वर्मा की मौत हो गई। जबकि उसके भाई व भाभी की हालत गंभीर है।