फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिंगल विंडो बनी यात्रियों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। खतौली कस्बे में पहले एक ही प्लेटफार्म बना हुआ था, जो नगर की ओर पड़ता था। रेलवे ने यहां पर दोनों ओर प्लेटफार्म बना दिए। मगर, टिकट विंडो से लेकर प्रतीक्षालय तक सब नगर के दूसरी ओर बनाया है। पहले दो खिड़की थी, एक पर टिकट दिए जाते थे, जबकि दूसरी खिड़की पर रिर्जवेशन किए जाते थे। वर्तमान में एक ही खिड़की पर दोनों काम किए जा रहे है। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यात्री इदरीख खान, जैद, रईसा, गौरव पाल, कुलदीप कुमार, ममता आदि का कहना है कि एक खिड़की होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों की टिकट न मिलने के कारण ट्रेन छूट जाती है, यदि बिना टिकट यात्रा करते है तो टीसी पर्ची कटता है। वही दूर दराज जाने के लिए तत्काल में रिर्जवेशन कराने के लिए खिड़की पर खड़े रहने के बाद भी यदि ट्रेन का टिकट देने में टिकट बाबू ला रहता है तो रिजर्वशन छूट जाता है। जनहित में दूसरी टिकट खिड़की अति आवश्यक है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर अमर यादव का कहना है कि स्टाफ कम होने के कारण एक ही टिकट विंडो चलाई गई है। इस परेशानी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें