फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ईमानदारी से लक्ष्य की ओर बढ़ने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में चल रहा स्काउट एवं गाइड शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने जीवन में अनुशासन एवं मानवता को अग्रणी रखते हुए ईमानदारी से लक्ष्य की ओर बढ़ने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि भारत स्काउट एवं गाइड की जिला मुख्य आयुक्त कंचन प्रभा शुक्ला उपस्थित रहीं। कहा कि स्काउट से जुड़ाव हमारे व्यक्त्तिव को निखारने के साथ ही मानवता, अनुशासन और देश सेवा की भावना को जागृत करने का काम करता है। प्रिंसीपल मोनिका गर्ग ने बताया कि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही फूड प्लाजा, मीनार निर्माण, तंबू निर्माण और गांठें बंधन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर का संचालन भारत एवं स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें