जानसठ में पूर्णता बाजार बंद, सड़क सूनसान पड़ी।
- फोटो : KHATAULI
बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
जानसठ। रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर कस्बे में पूर्णता बाजार बंद रहे। सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी बंद रहा। बाजार बंद होने से सड़कें बिल्कुल सुनसान पड़ी रही। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बेवजह बाइकों पर घूमने वालों को लाठियां फटकार कर उनको घर खदेड़ा।