गांव भंडूरा में सड़क हादसे में मरने वाले मजदूर के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHATAULI
सिखेड़ा। गांव भंडूरा निवासी 32 वर्षीय पुष्पेंद्र उर्फ पिंकू पुत्र राजकुमार मुजफ्फरनगर में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात वह पैदल ही घर लौट रहा था। तभी वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। रातभर शव सड़क पर ही पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। शनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। पुष्पेंद्र के बेटी प्राची 12 वर्ष, बेटा लक्की 10 वर्ष और छोटी बेटी चारु 7 वर्ष की है।