फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिखेड़ा एसओ-भंडूर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Wed, 06 Sep 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजीव सुमन ने मंगलवार दोपहर में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सिखेड़ा थाना प्रभारी विजेंद्र रावत व भंडूर चौकी प्रभारी योगेश शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी से अपराध समीक्षा में पहुंचने से पहले सिकरेड़ा निवासी एक ग्रामीण ने शिकायत कर कहा था कि सिखेड़ा थाना पुलिस मारपीट के मामले में धारा 307 नहीं बढ़ा रही है। मामले की जांच भंडूर चौकी प्रभारी योगेश शर्मा कर रहे हैं। ग्रामीण का कहना था कि उनकी शिकायत पर एसपी सिटी व सीओ मंडी ने भी धारा बढ़ाने को कहा था। इस मामले में अपराध समीक्षा बैठक में नाराजगी जताते हुए एसएसपी ने सिखेड़ा थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत को लाइन हाजिर कर बैठक से बाहर भेज दिया। चौकी प्रभारी को भी उन्होंने लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ठगी का आरोपी दबोचा

मीरापुर। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सूर्या उर्फ मोंटी, निवासी मोहल्ला लोकुपुरा, कस्बा भोकरहेड़ी थाना भोपा ने अपने एक साथी योगेश निवासी ग्राम ककोड, हरियाणा (हाल निवासी भारत फाइनेंस कम्पनी हापुड़) के साथ मिलकर महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले दो साल के दौरान 11 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। रुपये लेने के बाद भी दोनों आरोपी महिला को उसके परिजनों को जान से मारने व उसके पुत्र के अपहरण करने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी सूर्या उर्फ मोंटी को संभलहेड़ा गंग नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस दूसरे वांछित आरोपी योगेश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें