भोपा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज भोपा में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित भी किया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जूनियर एवं सीनियर वर्गों में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर वर्ग में उर्वशी एवं सीनियर वर्ग में मंतशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उर्वशी, आयुष, कनीज, रिया शिवाच ने बेहतर स्थान प्राप्त किया।