फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम के द्वार पर चलेगा ‘अन्न क्षेत्र’

विज्ञापन
शुकतीर्थ में भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के द्वार पर सोशल डिस्टेंस लागू कर भोजन प्राप्त करते तीर्थ नग? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शुकदेव आश्रम के द्वार पर चलेगा ‘अन्न क्षेत्र’
विज्ञापन

शुकतीर्थ/मोरना। पौराणिक तीर्थनगरी के साधु-संतों को कोरोना संक्रमण से बचाव को सोशल डिस्टेंस लागू कर भोजन वितरित किया गया।
भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने वर्ष 1950 में अन्न क्षेत्र का शुभारंभ किया था। सभी संत, महात्माओं और असहायों को अन्न क्षेत्र भोजनालय में पंगत में बैठाकर भोजन कराया जाता था, मगर कोरोना संक्रमण से रक्षा हेतु पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर व्यवस्था बदल दी गई है। शुकदेव आश्रम स्वामी कल्याण देव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र अब भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के द्वार पर चलाया गया है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने बताया कि कोरोना से बचाव में सबका सहयोग जरूरी है। प्राचीन गंगा माता मंदिर की ओर शुकदेव आश्रम का जो द्वार है, वहां नित्य प्रतिदिन धार्मिक नगरी के पूज्य साधु, महात्मा, पुरोहित, असहाय, गरीब, निर्धन आदि के लिए प्रात: नाश्ता, सुबह और शाम भोजन की व्यवस्था की गई है। जनसहयोग से लॉकडाउन के दौरान ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ की भावना से भोजन वितरण का दायित्व निभाया जाएगा। कथा व्यास अचल शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री ने निर्देशन में सोशल डिस्टेंस लागू कर भोजन प्रसाद वितरित कराया। श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें