शुकतीर्थ हनुमद्धाम में रामनवमी पर श्रीराम जन्म उत्सव में पूजन करते महामंडलेश्वर स्वामी केशवान?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। शुकतीर्थ स्थित हनुमंत धाम में श्रीराम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन का भी आयोजन किया गया।
हनुमंत धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, आनंद स्वरूपानंद महाराज आदि साधु-संतों समेत दूर प्रांतों से आए और राम चरित मानस का पाठ गुणगान किया। श्रीराम दरबार मंदिर में पंडित परशुराम ने श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के भीम सैन गोयल मुंबई, कंवर सैन गोयल, आरके टंडन, कैलाश गोयल, कथा व्यास सीताराम शास्त्री आदि पदाधिकारियों से श्रीराम का विशेष पूजन कराया। समापन पर सामूहिक आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने श्रीराम के भजन प्रस्तुत किए। महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने राम भक्तों को बधाई भी बांटी। इससे पूर्व हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया।