फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज के छात्र ने नेपाल में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र ने नेपाल में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ी को कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ व प्रवक्ताओं ने सम्मानित किया।

विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैम्पियनशिप हैंडबॉल (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता-2023 का आयोजन सात से 12 जुलाई तक हुआ। इसमें 10 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। श्रीराम कॉलेज के छात्र नमन धीमान ने भारतीय टीम के लिए चयनित सात खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेपाल की टीम के साथ खेला गया। इसमें नेपाल की टीम को 34-39 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज पहुंचने पर छात्र को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्या डाॅ. प्रेरणा मित्तल, निदेशक डॉ. अशोक कुमार, पूनम शर्मा, नीतू सिंह, श्रुति मित्तल, बिन्नु पुंडीर, डॉ. सौरभ मित्तल मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें