फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बॉक्सिंग में श्रीराम कॉलेज चैंपियन, नॉर्थ जोन के लिए चुनी गई टीम

Thu, 30 Nov 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते वि​भिन्न जनपद के ​खिलाडी। 
विज्ञापन
- मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। महिला और पुरुष वर्ग में मेजबान श्रीराम कॉलेज की टीम चैंपियन रही। नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।
बुधवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्य राज त्यागी, बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश सहरावत और विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि डॉ. संतोष कुमारी ने किया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मेजबान श्रीराम कॉलेज, द्वितीय स्थान एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर और तृतीय स्थान गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान श्रीराम कॉलेज, द्वितीय स्थान बालाजी डिग्री कॉलेज सहारनपुर और तृतीय स्थान गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

चयनित टीम मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से नॉर्थ जोन अंतरविश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलेगी। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. प्रेरणा मित्तल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशांत, तरुण और विश्वदीप कौशिक का योगदान रहा।
विज्ञापन


इन कॉलेजों के खिलाड़ी हुए शामिल
प्रतियोगिता में गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारान सहारनपुर, जेवी जैन सहारनपुर, मुन्ना लाल सहारनपुर, बालाजी डिग्री कॉलेज सहारनपुर, एलकेसीआरएमवी कॉलेज गंगोह, वीवी (पीजी) कॉलेज शामली, वीएनएस जैन डिग्री कॉलेज शामली, जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन, बनत शामली, डीएवी, कॉलेज बुढ़ाना, श्रीराम कॉलेज और एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें