जानसठ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करते श्री ज?
- फोटो : KHATAULI
श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल ने कर्म योद्धाओं का सम्मान किया
जानसठ। सामाजिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों का बुके देकर व पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दीपेश गुप्ता ने कहा कि संगठन सभी स्वास्थ्य कर्मी योद्धाओं का हार्दिक आभार करता है, जो इस संकट की घड़ी में अपने परिजनों को छोड़कर आम जनमानस की सेवा में लगे हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने भी अपनी टीम की ओर से धन्यवाद किया। इस मौके पर अरविंद पाराशर, अंकित संगल, रजनीश सैनी, सुदेश शर्मा, राजू भैया वाल्मीकि, सोनू कंसल, मनीष सैनी उपस्थित रहे।