फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जेल भिजवाने का भय दिखाकर कारोबारी से एक करोड़ रुपये मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से महिला पर नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराया मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के एक कारोबारी ने जेल भिजवाने का भय दिखाकर रिश्तेदार महिला पर एक करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप लगाया हैं। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जांच शुुरू की हैं।
कारोबार मोहित संगल ने कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं। बताया कि उनके रिश्तेदार ने नगर निवासी मानसी के साथ प्रेम विवाह किया था। मानसी के साथ उनके परिवार का कभी भी पारिवारिक संबंध नहीं रहा। मानसी ने उन्हें आजीवन कारावास का भय दिखाकर उसने एक करोड़ रुपये की अवैध मांग की। रुपये देने से इनकार कर दिए जाने पर मानसी ने महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रार्थना पत्र देकर उन पर गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें 26 अप्रैल 2022 को महिला प्रकोष्ठ में बुलाया गया। वहां पर मानसी अपने माता-पिता व दो तीन अन्य लोगों के साथ मौजूद मिली। मानसी ने वहां पर भी रुपये न देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। उन्हें जान का खतरा बन चला है। उन्होंने इस बारे में मंडी थाना, एसएसपी को भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मेरठ जोन महानिदेशक को भी शिकायती पत्र दिया। बाद में कोर्ट का सहारा लिया गया। मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें