फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोली भी चलाई, मशक्कत भी की, फिर भी पकड़े नहीं गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलोमीटर तक सड़क पर क्राइम ब्रांच टीम और स्कार्पियो सवार बदमाशों में हुई भागमभाग
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की गोली से फट गया स्कार्पियो का टायर, बदमाश जंगल में घुसकर हुए फरार


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर से रोहाना के बीच दो किलोमीटर तक क्राइम ब्रांच टीम और स्कार्पियो सवार बदमाशों में खूब भागमभाग हुई। बदमाश नहीं रुके तो क्राइम ब्रांच टीम की ओर से चलाई गोली से उनकी स्कार्पियो का टायर फट गया। इसके बाद बदमाश स्कार्पियो को छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद भी बदमाशों की तलाश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शनिवार दोपहर में क्राइम ब्रांच की टीम रोहाना की ओर जा रही थी। रास्ते में मुजफरनगर से एक स्कार्पियो रोहाना की तरफ जाती हुए दिखाई दी। तभी स्कार्पियो में बदमाश होने की सूचना मिली। क्राइम ब्रांच टीम ने स्कार्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया। यह देखकर बदमाशों ने भी दौड़ लगा दी। पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच ने यह सूचना रोहाना चौकी पुलिस को भी दी।
विज्ञापन

चौकी के सामने पुलिस ने स्कार्पियो को रोकने के इरादे से बोलेरो सड़क के बीच खड़ी कर दी। मगर, बदमाश नहीं रूके। तब पीछा कर रही क्राइम ब्रांच टीम ने स्कार्पियो के टायर पर गोली चलाई। इससे टायर फट गया। इसके बाद भी बदमाश स्कार्पियो को टोल तक दौड़ा कर ले गए और सड़क किनारे खड़ी कर जंगल में घुसकर फरार हो गए।

दो बदमाश थे स्कार्पियो में
पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो में दो बदमाश थे। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही हैं। स्कार्पियो को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसकी नंबर प्लेट के आधार पर मालिक की जानकारी जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन


वाहन चोरों की सूचना मिली थी। टीम ने पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। बरामद वाहन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। - आयुष विक्रम सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें