संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में पानीपत मार्ग पर संचालित की जाने वाली रोडवेज बसों का टोटा है। इस कारण यात्रियों को बसों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता हैं। जो बस इस मार्ग पर चलती हैं, उनमें से अधिकांश बस शहर के बाहर बाइपास से होकर निकल जाती है।
जनपद से प्रतिदिन काफी यात्री हरियाणा जाते है। इनमें अधिकांश यात्री पानीपत मार्ग पर जाने वाले होते हैं। मगर, पानीपत जाने वाली बसों का जिले में टोटा हैं। क्योंकि जिले से पानीपत जाने वाली कुछ ही बसें हैं, जबकि पानीपत से काठगोदाम, टनकपुर, मुरादाबाद आदि लंबी दूरी के लिए आधा दर्जन बसें हैं। इनमें से अधिकतर बसें शहर से बाहर बाइपास से निकल जाती हैं। यात्री शहर में बस अड्डे पर खड़े रह जाते हैं। बसों के लिए यात्रियों काफी काफी देर तक बस अड्डे पर खड़े रहना पड़ता हैं। एआरएम भुवनेश्वर कुमार का कहना हैं कि इस मामले का संज्ञान लिया जाएगा।