फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पाक नागरिक की निष्क्रांत संपत्ति पर बनाईं दुकानें, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

साउथ सिविल लाइन में 200 गज से ज्यादा जमीन बताई गई सदाकत अली खां की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पाक नागरिक की निष्क्रांत संपत्ति पर कोर्ट में विवाद विचाराधीन होने के बावजूद दुकानें बना ली गई। करीब 15 दिन पूर्व पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया था। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि आजादी के समय यहां रहने वाले मोहम्मद सदाकत अली खां पाकिस्तान चले गए थे। उनकी साउथ सिविल लाइन में 200 गज से ज्यादा जमीन पड़ी हुई है। उनके जाने के बाद यह जमीन निष्क्रांत संपत्ति बन गई थी। आर्यपुरी निवासी अमित गोयल की ओर से इस जमीन को अपना बताया जा रहा है। उन्होंने नई मंडी निवासी अर्पित गर्ग और मुकेश गर्ग के साथ मिलकर इस जमीन पर दुकानें बनानी शुरू कर दी। जबकि इस जमीन को लेकर अमित का राजस्व विभाग के साथ कोर्ट में एक वाद विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण इस जमीन पर निर्माण नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने 15 दिन पूर्व यह निर्माण रुकवा दिया था। अधिकारियों के आदेश पर तहसील सदर के लेखपाल संजीव शर्मा ने निष्क्रांत संपत्ति पर कब्जा कर अवैध निर्माण करना बताते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें