फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाईपास पर हादसे में दुकानदार की मौत

Fri, 21 Apr 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। पानीपत-खटीमा हाईवे स्थित बघरा बाईपास पर हादसे में दुकानदार की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बुड़ीना खुर्द निवासी इसराइल (55) बघरा में लोहे की दुकान करता था। बृहस्पतिवार शाम को वह दुकान से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। बाईपास पर शामली की ओर से आ रही तेज गति कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दुकानदार की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। तितावी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें