फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुकान और मकान में आग लगी, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में सो रही महिला और उसके तीन बच्चों को अग्निशमन टीम ने सकुशल बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकडा में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से एक कास्मेटिक की दुकान व मकान में आग लग गई। मकान में सो रही महिला और उसके तीन बच्चों को अग्निशमन टीम ने सकुशल बचाया हैं। लाखों रुपये के नुकसान की बात कही गई है।
विज्ञापन



जौली रोड पर कूकड़ा के अहमद नगर में नसीम की कास्मेटिक की दुकान में सोमवार की रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना देने अग्निशमन विभाग की दो गाडि़यों ने पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। मगर, इस दौरान आग बराबर वाले मकान तक पहुंच गई। उस समय मकान में एक महिला और तीन बच्चे सो रहे थे, जिन्हें दमकलकर्मियों ने सकुशल बाहर निकाला। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान और मकान में भारी नुकसान हुआ है। दुकान मालिक का कहना हैं कि उनका लाखों का सामान जला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें