फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोली लगने के मामले में जूता व्यापारी का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जूता व्यापारी की पुत्रवधु को रहस्यमय हालात में गोली लगने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति अंशुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बरेली के फरीदपुर निवासी गोली से घायल सौम्या के पिता राजीव अग्रवाल ने बुधवार देर रात थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2015 में जूता व्यापारी अजय अग्रवाल के बेटे अंशुल अग्रवाल से की थी। शादी के एक माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने को लेकर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे थे। बेटी को बच्चा ना होने के कारण भी परेशान किया जाता था। कुछ समय से उनकी बेटी को ज्यादा परेशान किया गया था। इस मामले की सूचना उन्होंने बरेली पुलिस को भी दी थी। 6 जून की रात दामाद अंशुल ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी ने खुद को गोली मार ली है। उनकी बेटी का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। आरोप था कि उनकी बेटी ने खुद को गोली नहीं मारी, बल्कि उसकी हत्या की कोशिश की गई है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अंशुल, सास विनिता, ससुर अजय अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बताया गया कि देर रात शुक्रवार आरोपी पति अंशुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें