फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन योगासन चैंपियनशिप के लिए शिवम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव काकड़ा के योगचार्य शिवम गोस्वामी का चयन 29 व 30 जुलाई को थाईलैंड के बैंकाक में आयोजित होने वाली एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है। योगाचार्य के चयन से गांव में खुशी की लहर है ।
विज्ञापन

गांव काकड़ा निवासी राजपाल गोस्वामी के पुत्र शिवम गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय योगा खिलाड़ी है। उनका चयन योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इससे पूर्र्व योगाचार्य ने पांच बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ योगा वर्ल्ड कप में दो बार और अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एक बार स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है। इसके अलावा योगाचार्य शिवम अपना नाम दो बार गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के साथ 2019 व 2020 में दो बार योगा वर्ल्ड रिकॉर्ड व एक बार गोल्डन बुक में दर्ज करा चुके है। 2020 में बेस्ट योग गुरु अवार्ड से सम्मानित हो चुके है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर कई बार स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है। शिवम वर्तमान में लक्ष्य योग एकेडमी ऋषिकेश में योग का प्रशिक्षण दे रहे है। होनहार योगाचार्य के चयन से परिवार व गांव में खुशी की लहर है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें