पुरकाजी से गंगा जल लेकर गुजरते शिव भक्त
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगाजल लेकर निकल रहे शिवभक्त
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कांवड़ लाने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद शिव भक्त हरिद्वार से जल ला रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को भी गुड़गांव हरियाणा के मनजीत व लोचन पुरकाजी से जल लेकर गुजरे। जब उनसे जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि हमें न तो किसी ने हरिद्वार में जल भरने से रोका है और ना ही रास्ते में किसी ने रोका है। उन्होंने बताया कि गत तीन जुलाई को जल लेकर हरिद्वार से चले थे। महाशिवरात्रि पर गुड़गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम का है कि बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग चल रही है। यह लोग जल लेकर कहां से निकले हैं इसकी जांच की जाएगी।